बाबा रे! वैभव सूर्यवंशी ने क्या मारा: 80 गेंद पर मारे 175 रन, विश्व कप क्रिकेट में तोड़ डाले कई रिकार्ड, छक्कों से लेकर शतक तक क्या-क्या टूटे रिकॉर्ड, पढ़िये

Oh my god! What a smash Vaibhav Suryavanshi did: 175 runs off just 80 balls, shattering numerous records in the World Cup. From sixes to centuries, read on.

Vaibhav Suryvanshi World Record: अंडर 19 विश्व कप क्रिकेट के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने गजब की तूफानी बल्लेबाजी की। तूफान ऐसा था, जिसमें विश्व क्रिकेट के कई दिग्गजों के रिकार्ड तहस नहस हो गये।

80 गेंदों पर शानदार 175 रनों की पारी खेलकर वैभव सूर्यवंशी भले ही आउट हो गये हो, लेकिन अपने पीछे ऐसे कीर्तिमान छोड़ गये हैं, जिसे तोड़ पाना शायद किसी भी बल्लेबाज के लिए मुमकीन ना हो।

जिम्बाब्वे में इंग्लैंड के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए वैभव ने छक्कों की बरसात कर दी। वैभव ने अपना शतक सिर्फ 55 गेंदों पर पूरा किया। वैभव ने शतकीय आंकड़े तक पहुंचने के क्रम में 8 चौके और 8 छक्के लगाए। शतक पूरा होते ही वैभव ने रौद्र रूप अख्तियार कर दिया। उनके खतरनाक अंदाज का अहसास इसी बात से हो सकता है, कि 55 गेंद में 100 रन बनाने के बाद 150 रन वो सिर्फ 71 गेंदों पर पूरे कर लिये।

वैभव ने कुल मिलाकर 80 गेंदों पर 175 रन बनाए, जिसमें 15 छक्के और 15 चौके शामिल रहे। वैभव को मैनी लम्सडेन ने आउट किया। सिर्फ 14 साल के वैभव अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज हैं। साथ ही अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास का ये दूसरा सबसे तेज शतक रहा। वैभव सूर्यवंशी ऐसे तीसरे भारतीय हैं, जिन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक लगाया।

वैभव से पहले उन्मुक्त चंद और मनजोत कालरा ही ऐसा कर पाए थे. वैभव अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बैटर भी बन चुके है। वैभव किसी अंडर-19 वर्ल्ड कप मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर भी हैं। वैभव सूर्यवंशी अब अंडर-19 वर्ल्ड में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

वैभव ने इस टूर्नामेंट में कुल 30 छक्के लगाए. वैभव ने साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर डेवाल्ड ब्रेविस और न्यूजीलैंड के एफिन एलन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। ब्रेविस ने 2022 के संस्करण में 18 छक्के लगाए. वहीं एलन ने 2016 और 2018 के संस्करण को मिलाकर कुल 18 छक्के लगाए थे।

आपको बता दें कि वैभव सूर्यवंशी की सबसे बड़ी ताकत उनका हाई बैक लिफ्ट और तेज बैट स्विंग है। वह अपनी बैक लिफ्ट से जबरदस्त ‘विप’ और पावर जेनरेट करते हैं, जो उन्हें मैदान के किसी भी कोने में शॉट मारने की सुविधा देता है। उनके इसी नेचुरल बैटिंग स्टाइल के कारण उन्हें आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स ने ₹1.1 करोड़ में खरीदा था, जहाँ वह आईपीएल इतिहास के सबसे युवा शतकवीर भी बने थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close