अनियंत्रित होकर काल बना ऑटो, 2 की मौके पर मौत, घायलों की चीख-पुकार से दहला इलाका
Auto went out of control and became a death trap, 2 died on the spot, area was shaken by the cries of the injured.

उत्तर प्रदेश : के Jaunpur में एक दर्दनाक जौनपुर ऑटो हादसा सामने आया है, जहां सवारी से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के बरादुवरीया कटघरा से कुछ लोग ऑटो में सवार होकर दीदारगंज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के कोयरीडीहा बाजार के पास एक बच्चे को बचाने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ गया। ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया, जिससे सभी सवारियां घायल हो गईं।
हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने बैद्यनाथ गुप्ता और गुलाबचंद को मृत घोषित कर दिया।
इस जौनपुर ऑटो हादसा में घायल अन्य तीन लोगों का इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।









