चाची-भतीजे संग फरार: प्यार में अंधी हुई चाची ने किया कांड, भतीजे संग हो गयी रफ्फूचक्कर, बेटी के गहने-जेवर व 50.000 कैश भी ले भागी
Aunt and Nephew Abscond Together: Blinded by Love, an Aunt Commits a Scandalous Act—Flees with Her Nephew, Taking Her Daughter's Jewelry and ₹50,000 in Cash.

रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक चाची अपने ही भतीजे के साथ फरार हो गयी। हद तो ये हो गयी, कि महिला अपनी मासूम बेटी, गहने और नगदी भी साथ ले गई है, जिसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
________________________________________
Crime News : रिश्ते को तार-तार करने वाला एक अजीबोगरीब प्रकरण सामने आया है। चाची अपने ही भतीजे के साथ फरार हो गयी। घटना बिहार के दरभंगा जिले का है। जहां अलीनगर थाना क्षेत्र के टिकापट्टी गांव में एक 22 वर्षीय शादीशुदा महिला अपने ही देवर के बेटे के साथ फरार हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, महिला की पहचान चांदनी देवी के रूप में हुई है, जो अपने देवर के बेटे प्रभाष लाल देव (23 वर्ष) के साथ घर छोड़कर चली गई है। महिला अपने साथ अपनी ढाई साल की मासूम बेटी, गहने-जेवर और करीब 50 हजार रुपये नगद भी लेकर गई है। घटना के बाद से ही दोनों के मोबाइल फोन बंद हैं, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है।
महिला की सास रेखा देवी ने अलीनगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी बहू घर से कीमती सामान लेकर फरार हो गई है और परिवार को किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई।परिवार के अनुसार, चांदनी देवी और प्रभाष लाल देव के बीच पिछले करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था।
इस संबंध की जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को भी थी और कई बार इस बारे में समझाने का प्रयास किया गया था। यहां तक कि प्रभाष के पिता कृष्ण मुरारी देव को भी इस संबंध की जानकारी दी गई थी, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।रेखा देवी ने बताया कि उनके बेटे गोपाल लाल देव की शादी करीब चार साल पहले चांदनी देवी से हुई थी।
शादी के बाद कुछ समय तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन धीरे-धीरे चांदनी के व्यवहार में बदलाव आने लगा। उसने परिवार के लोगों से बातचीत कम कर दी और अलग-थलग रहने लगी। उनका बेटा गोपाल मुंबई की एक निजी कंपनी में काम करता है, जिसके कारण वह अधिकतर समय घर से बाहर रहता है।घटना से कुछ दिन पहले चांदनी अपनी तबीयत खराब होने के कारण मायके चली गई थी। 12 मार्च को उसका भाई उसे वापस ससुराल छोड़ गया, लेकिन 20 मार्च को वह अचानक प्रभाष के साथ फरार हो गई।
परिवार ने काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें बरामद कर लिया जाएगा।









