पलामू: गढ़वा लातेहार और पलामू में आने वाले या यहां से बाहर जाने वाले लोग सावधान हो जाएं। इलाके में ट्रेन के परिचालन में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। जिस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 15 दिसंबर से 30 दिसंबर तक कई ट्रेन रद्द किए गए हैं जबकि कई को डायवर्ट कर दिया गया है।

पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद रेल मंडल में इंटरलॉक वर्क के कारण गढ़वा रोड, तिलरा और रजहरा रेलवे स्टेशन पर पीएनआई और एएनआई कार्य किया जाना है। इसके कारण चार ट्रेनों को रद्द दस को डाइवर्ट जबकि दो को मॉनिटर पर रखा गया है। यह सभी ट्रेनें डाल्टनगंज गढ़वा और लातेहार के विभिन्न स्टेशनों पर रूकती है। इसे लेकर रेलवे ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है।

यह ट्रेन है रद्द

  • रेलवे के नोटिफिकेशन के अनुसार 18631- 18632 रांची चोपन इंटरसिटी एक्सप्रेस
  • 03343- 03344 गोमो चोपन पैसेंजर
  • 033599 – 03360 बरकाकाना वाराणसी पैसेंजर
  • 18635- 18636 रांची सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस
  • 13350 – 13349 पटना सिंगरौली को रद्द किया गया है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...