झारखंड : चतरा के हंटरगंज में बालू माफियाओं का कहर…अवैध खनन रोकने गई टीम पर हमला, चौकीदारों को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश, इलाके में तनाव

Sand mafia wreaks havoc in Hunterganj of Chatra... Attack on the team that went to stop illegal mining, attempt to crush the watchmen with a tractor, tension in the area

चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड के खूंटी केवाल गांव में अवैध बालू तस्करी रोकने पहुंची प्रशासनिक टीम पर हमला हो गया। बालू से लदे ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश कर रहे चौकीदारों पर चालक ने जानबूझकर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इस घटना में चौकीदार योगेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, उनके दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए हैं और हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें रिम्स रेफर किया गया है। वहीं, दूसरे चौकीदार अखिलेश गंझू का भी इलाज जारी है।

घटना का विवरण

जानकारी के अनुसार, सीओ रितिक कुमार अपनी टीम के साथ खूंटी केवाल नदी में अवैध बालू खनन रोकने पहुंचे थे। टीम को देखते ही तस्कर ट्रैक्टर लेकर भागने लगे। जब चौकीदारों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो चालक ने ट्रैक्टर चढ़ा दिया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। यह ट्रैक्टर खूंटी केवाल गांव निवासी अनुज यादव का बताया जा रहा है, जिसे उसका पुत्र सोनू कुमार चला रहा था। फिलहाल चालक फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। सीओ के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पूर्व में भी हो चुकी हैं घटनाएं

यह पहली बार नहीं है जब अवैध बालू माफिया ने हमला किया हो। वर्ष 2020 में वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के लोहसिंधना गांव में भी ऐसी ही घटना हुई थी, जब विरोध करने पर ट्रैक्टर से कुचलकर अशोक यादव की मौत हो गई थी।

Related Articles

close