झारखंड : रांची में संगठित अपराध पर प्रहार: कटप्पा और RDX के साथ तीसरा साथी भी गिरफ्तार, भारी मात्रा में पिस्टल और कारतूस बरामद

Ranchi: A third accomplice arrested along with Kattappa and RDX, large quantity of pistols and cartridges recovered

रांची में बड़ी रांची पुलिस कार्रवाई के तहत कुख्यात गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। रांची पुलिस ने एनकाउंटर में मारे गए अमन साहू गिरोह के करीबी गुर्गे कटप्पा उर्फ अश्विनी कुमार और राहुल सिंह गिरोह के दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों ने राजधानी में हुई कई फायरिंग और रंगदारी की घटनाओं को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि तीनों आरोपी अमन और राहुल गिरोह के लिए काम करते थे। इनके पास से हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने राहुल सिंह गिरोह के पंकज उर्फ सोनू शर्मा उर्फ आरडीएक्स को भी दबोचा है। वहीं अश्विनी कुमार उर्फ कटप्पा, जो अमन साहू का खास सहयोगी था, अमन की मौत के बाद राहुल गिरोह के लिए सक्रिय हो गया था।

पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों गिरोह के सदस्य एयरपोर्ट रोड पर किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर हटिया डीएसपी पाके मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित की गई और तीनों को दबोच लिया गया।

जांच में सामने आया कि आरोपी कारोबारियों की रेकी कर व्हाट्सएप के जरिए धमकी देते थे और रंगदारी मांगते थे। रकम नहीं मिलने पर फायरिंग कर दहशत फैलाते थे। रांची पुलिस कार्रवाई के बाद शहर में आपराधिक नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close