Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान भिड़ंत की तारीख तय…जानें कब और कहां देख पाएंगे Live मुकाबले….

Asia Cup 2025: क्रिकेट फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है, क्योंकि एशिया कप 2025 का आगाज़ 9 सितंबर से होने जा रहा है। इस बार टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा और 17वां सत्र रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।

Asia Cup 2025:टूर्नामेंट की शुरुआत

  • पहला मैच: अफगानिस्तान बनाम हांगकांग (9 सितंबर, अबू धाबी)

  • भारत का पहला मैच: 10 सितंबर को दुबई में यूएई के खिलाफ

Asia Cup 2025:हाईवोल्टेज मुकाबला – भारत vs पाकिस्तान

क्रिकेट फैंस की सबसे बड़ी उत्सुकता भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर रहती है। इस बार दोनों टीमें आमने-सामने होंगी:

  • तारीख: 14 सितंबर 2025

  • स्थान: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

भारत और पाकिस्तान अब तक 13 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें भारत ने 9 में जीत दर्ज की है। पिछले 10 मैचों में से 7 भारत ने अपने नाम किए हैं। ऐसे में यह मैच बेहद रोमांचक होने वाला है।

Asia Cup 2025:कब और कहां देखें Live?

टेलीकास्ट: Sony Sports Network

  • Sony Ten 1 (English)

  • Sony Ten 3 (Hindi)

  • Sony Ten 4 (Tamil & Telugu)

  • Sony Ten 5 (English)

लाइव स्ट्रीमिंग: SonyLIV ऐप और वेबसाइट

Asia Cup 2025: भारत का स्क्वॉड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

रिजर्व खिलाड़ी: प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, यशस्वी जायसवाल।

Related Articles