ASI दोषी करार: युवती के मर्डर केस में ASI को कोर्ट ने दिया दोषी करार, कल सुनाया जाएगा फैसला

जमशेदपुर। चर्चित वर्षा पटेल हत्याकांड में कोर्ट ने ASI धर्मेंद्र कुमार सिंह को दोषी करार दिया है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा की अदालत ने हत्याकांड मामले में दोषी करार दिया है। सजा के बिंदु पर 28 मार्च को अदालत अपना फैसला सुनाएगी।

अभियोजन पक्ष ने हत्या से जुड़े साक्ष्यों को कोर्ट में पेश किया। हत्याकांड के अनुसंधान अधिकारी सुंदर सोरेन समेत नौ लोगों ने इस मामले में गवाही दी थी। FSL की रिपोर्ट भी कोर्ट में पेश की गई। अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक राजीव कुमार और अधिवक्ता विद्या सिंह बहस कर रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि 12 नवंबर 2021 को वर्षा पटेल अपने घर से रहस्यमय ढंग से गायब हो गई थी। तब उसकी बहन जया ने उसकी खोजबीन शुरू की। थाना में लापता होने की सूचना दी गई। परिजनों को जानकारी मिली कि अंतिम बार वो एएसआई धर्मेंद्र कुमार सिंह के साथ बाइक पर देखी गई थी।

इस मामले में जब ASI से पूछताछ हुई तो ASI ने बताया कि वर्षा कहीं गई होगी, आ जाएगी। इसके बाद 18 नवंबर 2021 को टेल्को के तार कंपनी तालाब में वर्षा का शव बरामद हुआ था । इस मामले में मृतका की बहन की शिकायत पर धर्मेंद्र कुमार सिंह के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी को बिहार के आरा से गिरफ्तार किया था, जिसके पुलिस के समक्ष हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close