झारखंड में सर्दी का आगमन! 1 नवंबर से तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट, जानिए क्या है आगे का पूर्वानुमान?
Winter arrives in Jharkhand! Temperatures to drop by up to 5 degrees from November 1st. What's the forecast for the future?

Ranchi News: झारखंड में लगातार हो रही बारिश और चक्रवाती हवाओं के असर से कई जिलों की फसलें पूरी तरह चौपट हो गई हैं। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार Cyclone Motha अब कमजोर पड़ चुका है और इसका असर धीरे-धीरे मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र भी समाप्ति की ओर है।
अगले 48 घंटे का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार को भी संताल परगना सहित कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी।
1 नवंबर से राज्य के कई हिस्सों में सुबह घना कोहरा और हल्की धुंध देखने को मिल सकती है। हालांकि बादलों की उपस्थिति बनी रहेगी, लेकिन वर्षा की तीव्रता में कमी आएगी।
तापमान में आएगी गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार इस बदलाव के चलते न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
2 नवंबर से सुबह हल्के से मध्यम कोहरे के बाद आसमान साफ रहेगा। यह स्थिति अगले एक सप्ताह तक बनी रहने की संभावना है।
किसानों की बढ़ी चिंता
तेज हवाओं और बारिश ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। कई ग्रामीण इलाकों में खेत जलमग्न हो गए हैं और धान की फसलें झुक गई हैं। इससे किसानों में चिंता का माहौल है।
पिछले 24 घंटे का बारिश रिकॉर्ड
| स्थान | वर्षा (मिमी) |
|---|---|
| सोनुआ (पश्चिम सिंहभूम) | 75 |
| रांची | 3 |
| जमशेदपुर | 1.6 |
| मेदिनीनगर | 0.6 |
| बोकारो | 2.5 |
| चाईबासा |









