पटना। पढ़ाने के अपने अलग तरीके की वजह से चर्चा में रहने वाले खान सर एक बार फिर से विवादों में घिर गए हैं। खान सर को गिरफ्तार करने की मांग लगातार उठ रही है। दरअसल खान सर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने उन पर कार्रवाई की मांग की है।

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ट्वीट कर एक ऐसी पोस्ट साझा की है। जहां खान सर उदाहरण दे रहे थे कि कैसे एक वाक्य का अर्थ बदल जाता है।जब सुरेश नाम की जगह अब्दुल हो जाता है। वीडियो पर पहले भी विवाद हुआ था। सुप्रिया के इस ट्वीट किए वीडियो को कई लोग लगातार ट्विटर पर और कमेंट कर रहे हैं।

एक लेखक अशोक कुमार ने नफरत फैलाने का आरोप लगाया है। दरअसल जिस वीडियो पर बवाल हुआ है, उसमें खान सर द्वंद समास पढ़ा रहे हैं और वे कहते हैं कि कुछ शब्द ऐसे होते हैं जिनके दो अर्थ होते हैं। जैसे अगर आप कहें कि सुरेश विमान उड़ा रहा था तो उसका एक मतलब है और अगर आप कहे कि अब्दुल विमान उड़ा रहा था इसका मतलब अलग होता है।

बता दें कि खान सर पहले भी एक विवाद में फंस चुके हैं। आंसर पर रेलवे भर्ती बोर्ड के खिलाफ छात्रों को विरोध में भड़काने का आरोप लगा था। जिसमें बिहार पुलिस द्वारा उन पर मामला दर्ज किया गया था।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...