सेना के जवानों का बाल – दाढ़ी काटने के चक्कर में गवाएं 1.05 लाख..पढ़ें क्या है पूरा मामला

रांची साइबर अपराधी लगातार नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। जिनकी बातों में आकर हर दिन कोई न कोई घटनाएं होती रहती है। साइबर अपराधी के द्वारा अपने आप को मेजर बनकर ठगी करने का मामला सामने आया है। जबकि साइबर अपराध को लेकर जागरूक करने का लगातार अभियान चलाया जा रहा है। परंतु मामला थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बार साइबर अपराधी आर्मी मेजर बनकर एक नाई को शिकार बनाया और उसके खाते से 1.05लाख रुपए उड़ा लिए। यह मामला है बरियातू थाना क्षेत्र के अंतु चौक के विनोद कुमार शर्मा का है। पेशे से नाई का काम करने वाले विनोद कुमार ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराई। साइबर अपराधी ने अपने आप को सेना का मेजर बता कर ठगी की।

क्या है मामला

सैलून संचालक को साइबर ठग ने फोन कर बताया कि वो पांड्रा आर्मी कैंट का मेजर है। उनके कैंप के 50 जवानों का दाढ़ी और बाल बनाना है। इसको लेकर कितने पैसे लगेंगे? इसके जवाब में सैलून संचालक विनोद ने कहा कि उसे 30 हजार देने पड़ेंगे। इसके बाद साइबर अपराधी ने वीडियो कॉल किया और कहा कि आधा राशि का भुगतान ऑनलाइन कर देते हैं। इसके लिए गूगल पे या फोन पे का नंबर के साथ क्रेडिट कार्ड का नंबर व्हाट्सएप पर उपलब्ध कराएं।

जैसे ही विनोद ने दोनों का नंबर उपलब्ध कराया, कुछ ही देर में उनके दोनों खातों से 1.05 लाख रुपए की अवैध निकासी हो गई। खाते से पैसे की निकासी होने के बाद सैलून संचालक को यह समझ में आया कि वह ठगी का शिकार हो गया। इसके बाद विनोद ने बरियातू थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।पुलिस ने बताया कि फोन करने वाले का नंबर ट्रैक किया जा रहा है। फोन नंबर के आधार पर तलाश शुरू कर दी गई है। और जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लगातार हो रही घटना पर HPBL मीडिया परिवार भी आप सबों से अपील करता है की आप ऐसे किसी झांसे में न आएं। साइबर अपराधी हर दिन नए नए तरीके से अपराध को अंजाम देते हैं।

Related Articles

close