सिवान। आर्मी जवान की नदी में डूबकर मौत हो गयी। जवान का नाम अनीश कुमार है, जो आर्मी में पोस्टेड था। वो गर्मी में छुट्टी मनाने के लिए गांव आया हुआ था, उसी दौरान वो हादसे का शिकार हो गया। घटना सिवान के गुठनी थाना क्षेत्र के खिरौली गांव की है।

हादसे के वक्त जवान सरयू नदी में जवान नहाने गया था, लेकिन इसी दौरान दर्दनाक हादसा हुआ। नदी में पानी काफी गहरा था। आर्मी जवान गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि आर्मी जवान अनीश कुमार अपने चार-पांच दोस्तों के साथ ग्यासपुर गांव के नजदीक सरयू नदी में नहाने गया था। दोस्तों के साथ अनीश नहा रहा था, इसी दौरान वो गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने काफी हो हल्ला मचाया।

चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद जाल फेंककर आर्मी के जवान को नदी से बाहर निकाला गया। आनन-फानन में लोग उसे अस्पताल ले गए।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...