मोदी कैबिनेट में बहुत बड़ा फेरबदल किया गया है। अब किरेन रिजिजू की जगह कानून मंत्रालय अर्जुन राम मेघवाल को सौंप दिया गया है। वहीं, पूर्व कानून मंत्री किरेन रिजिजू को अब पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय सौंपा गया है।

अर्जुन राम मेघवाल राजस्थान मूलतः राजस्थान के है और उनका संसदीय क्षेत्र बीकानेर है। मेघवाल भाजपा के बड़े दलित चेहरों में शामिल हैं। अर्जुन राम मेघवाल को किरेन रिजिजू के स्थान पर उनके मौजूदा विभागों के साथ ही कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है। आज भी मेघवाल सादगी भरी जीवन जीना पसंद करते है।

अर्जुन राम मेघवाल के काम को देखते हुए साल 1994 में, उन्हें राजस्थान के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री हरिश्चंद्र भाभा का ओएसडी के अधिकारी नियुक्त किया गया था। उसी साल उन्हें राजस्थान उद्योग सेवा पेरिस के लिए राज्य अध्यक्ष के रूप में चुना गया। फिर, मेघवाल को बाड़मेर में अतिरिक्त कलेक्टर (विकास) के रूप में नियुक्त किया गया। बाद में, उन्होंने डॉ अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी, राजस्थान के महासचिव का चुनाव जीता।

अगर बात करे तो इनके राजनीतिक सफर की शुरूआत साल 2009 में हुई। दरअसल, साल 2009 में उन्हें बीकानेर निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधित्व करने वाले संसद सदस्य के रूप में चुना गया। इसके बाद, 2 जून, 2009 को मेघवाल ने संसद के सदस्य के रूप में शपथ ली। 2014 में, उन्हें 16वीं लोकसभा के लिए बीकानेर के निर्वाचन क्षेत्र से फिर से निर्वाचित किया गया। वह, केन्द्र सरकार में वित्त व कंपनी मामलात राज्य मंत्री संसदीय कार्य मंत्री, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण राज्य मंत्री रहे।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...