रांची: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने पश्चिम बंगाल के मंत्री अखिल गिरी द्वारा राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर अपने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रपति का ही नहीं पूरे देश का अपमान है और सीएम ममता बनर्जी ऐसे मंत्री को तत्काल बर्खास्त करें।

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में शुक्रवार को टीएमसी नेता अखिल गिरी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि हम किसी का रंग रूप नहीं देखते। भारत के राष्ट्रपति को ही देख लीजिए वह कैसे दिखती हैं। इस बात को लेकर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि एक आदिवासी समाज की बेटी का अपमान है और ममता बनर्जी पूरे देश से इसके लिए माफी मांगे और मंत्री अखिल गिरी को तत्काल बर्खास्त करें।

मंत्री अखिल गिरी ने क्या कहा था

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में शुक्रवार को टीएमसी नेता एवं अखिल गिरी ने एक जनसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्होंने कहा हम किसी को उसके रूप रंग से नहीं आंकते। हम राष्ट्रपति के पद का सम्मान करते हैं। लेकिन हमारे राष्ट्रपति कैसी दिखती है। इस दौरान उनकी बातों पर टहाका लगाते नजर आए। इस जनसभा में काफी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थे।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...