दुमका। इस बार पार्टी समय के पहले ही प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करेगी। प्रत्याशी के चयन की रूपरेखा केंद्रीय नेतृत्व ने तय कर दी है। अब पर्यवेक्षकों को ये जिम्मेदारी दी गयी है कि वो उस पैरामीटर में परफेक्ट साबित होने वाले प्रत्याशियों की तलाश करें। झारखंड में भाजपा पर्यवेक्षकों की टीम लोकसभावार पहुंच रही है और ग्राउंड लेवल पर प्रत्याशियों के चयन से पूर्व रायशुमारी कर रही है।

गोड्डा में भी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के साथ पर्यवेक्षक गणेश मिश्रा और प्रकाश सेठ दुमका पहुंचे थे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में आब्जर्बरों ने दुमका लोकसभा प्रत्याशियों को लेकर कार्यकर्ताओं का मूड जाना। इस दौरान दुमका और जामताड़ा जिले के विभिन्न मोर्चा, मंडल अध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों से प्रत्याशियों के संदर्भ में जानकारी ली।

जानकारी के मुताबिक कार्यकर्ताओं ने अपनी पसंद के तौर पर प्रदेश उपाध्यक्ष डा. लुईस मरांडी, वर्तमान सांसद सुनील सोरेन, पूर्व जिला अध्यक्ष परितोष सोरेन और सुरेश मुर्मू के नाम को पर्यवेक्षकों के समक्ष रखा है। हालांकि प्रत्याशियों के नामों पर बड़े नेताओं ने चुप्पी साध रखी है। पर्यवेक्षकों का भी कहना है कि वो अपनी रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को देंगे। सभी लोकसभा में इसी तरह से पर्यवेक्षकों की टीम जा रही है और स्थानीय लोगों से रायशुमारी कर रही है। इस बार भाजपा ने झारखंड में 14 की 14 सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...