मुश्किल में अनिल अंबानी: रिलायंस पावर के 12 ठिकानों पर ED की रेड, मुंबई से हैदराबाद तक मची खलबली; जानें बैंक धोखाधड़ी का पूरा गणित
Anil Ambani in trouble: ED raids 12 Reliance Power locations, sparking panic from Mumbai to Hyderabad; learn the full math of the bank fraud.

Anil Ambani ED Raid: उद्योगपति Anil Ambani की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय यानी Enforcement Directorate (ED) ने उनकी ग्रुप कंपनी Reliance Power से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की है। मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में की जा रही इस कार्रवाई के तहत मुंबई और हैदराबाद में करीब 10 से 12 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
अधिकारियों के मुताबिक ED की लगभग 15 टीमें इस ऑपरेशन में शामिल हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार शुक्रवार सुबह ही जांच एजेंसी की टीमें संबंधित कंपनियों और व्यक्तियों के परिसरों पर पहुंच गईं और दस्तावेजों व वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी। Anil Ambani ED Raid को लेकर एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं कंपनियों के जरिए अवैध फंड ट्रांसफर तो नहीं किया गया।
इससे पहले 26 फरवरी को भी ED ने Reliance Communications से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल अंबानी से पूछताछ की थी। वह दिल्ली स्थित ED कार्यालय पहुंचे थे, जहां उनसे करीब 9 घंटे तक विदेशी मुद्रा नियमों के उल्लंघन और फंड डायवर्जन को लेकर सवाल-जवाब किए गए थे।
गौरतलब है कि इससे पहले भी ED ने रिलायंस कम्युनिकेशंस से जुड़े लगभग 40,000 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड मामले में कार्रवाई करते हुए मुंबई स्थित अनिल अंबानी के घर ‘अबोड’ को अस्थायी रूप से जब्त किया था। इस संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 3,500 करोड़ रुपये बताई गई थी, जिसमें से 473.17 करोड़ रुपये की संपत्ति पहले ही जब्त की जा चुकी है।









