….इस बात से नाराज पति बना हैवान : पत्नी बच्चों समेत सास ससुर को जिंदा जलाया

जालंधर पंजाब के जालंधर जिले के महिदपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। युवक ने अपने सास-ससुर, पत्नी और दो बच्चों को जिंदा जलाकर मार डाला। मामला गांव बीठला की हैं।वारदात सोमवार देर रात को घटित हुई है। जिले के एसपी सर्वजीत सिंह बाहिया ने कहा कि हत्या का आरोपी दमाद फरार है। जिले में सभी जगह नाकेबंदी कर आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक का अपने पत्नी के साथ आए दिन परिवारिक झगड़ा होता रहता था। जिसके कारण कुछ दिन पूर्व महिला अपने मायके आई हुई थी। सोमवार को युवक अपनी पत्नी को लेने आया था। इसी दौरान जब रात में घर के सभी लोग सो रहे थे तो उस दौरान आरोपी युवक ने घर के बाहर ताला लगा के पेट्रोल छिड़ककर घर में आग लगा दी। जिसके उसकी पत्नी दो बच्चे और सास – ससुर की मौत हो गई।

जिले के एसपी सर्वजीत सिंह बाहिया ने कहा कि हत्या का आरोपी दमाद फरार है। जिले में सभी जगह नाकेबंदी कर आरोपी की गिरफ्तारी कोशिश की जा रही है।

Related Articles

close