पिता की डांट से नाराज़ बेटे ने खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत

ग्वालियर : ग्वालियर में एक बेटे को अपने पिता की डांट इतनी बुरी लगी की उसने खुद को गोली मारी। बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना ग्वालियर के मुरार इलाके की है। दरअसल, मुरार में रहने वाले मुकेश गुर्जर के पास एक बोलेरों गाड़ी हैं। शनिवार रात को अजय बिना पिता को बताए बोलेरो चलाने ले गया इसी दौरान उसने सड़क पार्क एक कार को टक्कर मार दी। जिससे बोलेरो में डेंट पड़ गया। पिता नाराज होंगे इस डर से उसने घर में किसी को इस बारे में नहीं बताया और गाड़ी घर के बाहर लाकर खड़ी कर दी। रविवार सुबह जब पिता ने डेंट देखा तू नाराज हो गए और जब उन्हें पता चला कि बेटा ले गया था तो उसे कमरे से बाहर बुलाकर जमकर डांटा।

पिता की डांट से नाराज अजय कमरे में चला गया थोड़ी देर बाद ही गोली चलने की आवाज आई। परिवार के लोग अजय कमरे में पहुंचे जहां उसने खुद को गोली मार ली थी। परिवार वाले तुरंत उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने अजय को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार सदमे में है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बंदूक उसके पास से कहां से और कैसे आई।

एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 18 साल के एक युवक ने देसी कट्टे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। पिता के डांट पड़ने के बाद युवक ने कमरे में जाकर खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई । मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Related Articles

close