रांची। झारखंड के UPA विधायकों की सांसे आज हवा में घंटों अटकी रही। रायपुर से 6 दिन बाद रांची लौटे विधायकों की चार्टर प्लेन खराब मौसम में फंस गयी। आलम ये हुआ कि प्लेन वक्त पर लैंड ही नहीं हो पाया। दरअसल रायपुर से चार्टर प्लैन से करीब 35 विधायक-नेता को लेकर रांची लौटा प्लेन जैसे ही रांची पहुंचा, रांची में खराब मौसम की चपेट में आ गया। गरज-चमक के साथ तेज बारिश की वजह से विजिबिलिटी अचानक से कम हो गयी, जिसकी वजह से एटीसी ने लैंडिंग की इजाजत नहीं दी।

बारिश के साथ आकाशीय बिजली भी चमक रही थी। सिगाडा एक घंटे तक प्लेन को एक घंटे तक हवा में ही मंडराना पड़ गया। इधर खराब मौसम में फंसे प्लेन की वजह से विधायकों की सांसे उपर नीचे होती रही। इधर विमान तमाड़ और बुंडू के एयर रूट पर चक्कर काट रहा था। लगातार वर्षा और बिजली कड़कने की वजह से विमान की लैंडिंग की संभावना लगातार कम होती जा रही थी। एक विधायक ने बताया कि प्लेन में जो कुछ हुआ, वो हमारे लिए किसी डरावने सपने से कम नहीं था।

हालांकि जब विमान को लैंडिंग में दिक्कत आ रही थी तो ये संभावना भी जतायी जा रही थी कि प्लेन को डायवर्ट कर कोलकाता में लैंड कराया जाये। हालांकि इस बीच पायलट ने बहुत ही धैर्य का परिचय दिया। विधायकों को प्लेन के अंदर ये बताया वो लगातार कोशिश कर रहे हैं, जैसे ही मौसम कुछ वक्त के लिए भी साफ होगा, प्लेन को लैंड करा दिया जायेगा।

हालांकि जब कोलकाता में लैंड कराने की बात चल रही थी, तो इस बात दिक्कत थी कि वो शायद रांची नहीं पहुंच पाते, क्योकि रांची एयरपोर्ट में नाईट लैंडिंग की सुविधा नहीं है। ऐसे में सड़क मार्ग से आने में दिक्कतें आ सकती थी। हालांकि जब मौसम साफ हुआ और प्लेन लैंड हुआ तब विधायकों के जान में जान आयी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...