रांची। सियासत का रंग कभी भी बदल जाता है। कभी वो हरा होता है, तो कभी भगवा…और फिर शुरू हो जैसा वेष और वैसा ही संदेश। अब इसे सीता सोरेन से बेहतर कौन जान सकता है। कुछ दिन तक भाजपा को पानी पी-पीकर कोसने वाली सीता सोरेन अब प्रधानमंत्री मोदी की गुण गाते थक नहीं रही है। झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़कर भाजपा में शामिल हुई सीता सोरेन को भाजपा ने पाला बदलते ही दुमका प्रत्याशी बनाकर तोहफा दिया है। हालांकि सोशल मीडिया में मोदी के गुणगान पर ट्रोलर्स जमकर सीता सोरेन की खिल्ली उड़ा रहे है।

अब सीता सोरेन झारखंड में मोदी के कामों को गिना रही है। भाजपा प्रत्याशी का टिकट बदलकर सीता सोरेन को पार्टी ने दुमका से प्रत्याशी बनाया है। अब सीता सोरेन ने सोशल मीडिया X पर बैक टू बैक पोस्ट डालकर झारखंड में मोदी के कामों को गिनाया है। सीता सोरेन ने स्वास्थ्य से लेकर कृषि और और आवास से लेकर आनाज तक की उपलब्धियों को मोदी की केंद्र सरकार के नाम किया है।

सीता सोरेन हो रही ट्रोल
सीता सोरेन ने उपल्बधियों में 5 एयरपोर्ट का जिक्र किया है। उसे लेकर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया है। यूजर्स ने लिखा है..
RAJESH DEEPAK LAKRA नाम के यूजर्स ने पूछा है कि लेकिन महोदया,वो 5 हवाई अड्डा झारखंड में कहां हैआप भी अपने आका के नक्शे कदम पर चल पड़ीं
फैज आलम ने लिखा है…Madam Sita Soren can you pls tell where 5 new airport will be built?
सोमनाथ नाम के यूजर्स ने लिखा है.. IIM Ranchi 2009 मैं बना था। IIT Dhanbad, जो कि पहले से बना है और ISM Dhanbad नाम से जाना जाता था। 5 Airport में से दो ही कार्यरत है रांची और जमशेदपुर,जो कि पहले से बना था। अन्न योजना में 2 करोड़ 60 लाख लोगों को अन्य मिल रहा है मतलब इतने आदमी गरीब है,इसमें गर्व का क्या है?
मुस्ताफिज आलम नाम के यूजर् ने लिखा है कि .. सबसे बड़ी विकास तो हेमन्त सोरेन के भाभी को BJP में शामिल करना ।

केएस दुबे नाम के एक यूजर्स ने लिखा है.. 13-11 जिला वाला उपलब्धि भूल गयी आप

Raj नाम के यूजर्स ने लिखा है.. Kitna message forward kr diya hai BJP walo ne din bhar kr rahi ho ???

उपलब्धियां
पीएम उज्ज्वला योजना से 35 लाख 27 हजार 135 परिवारों को मिल रहा सीधे लाभ पीएम आवास योजना (ग्रामीण) योजना के तहत 15 लाख 84 हजार 185 परिवारों को मिला घर पीएम आवास योजना (शहरी) योजना से 2 लाख 34 हजार 44 परिवारों को मिला घर
2.20 करोड़ आयुष्मान कार्ड जारी किए गए
5 नए हवाई अड्डों से झारखंड के विकास को मिल रही तेजी।
गरीब कल्याण अन्न योजना 2 करोड़ 60 लाख परिवारों को मिल रहा मुफ्त राशन।
शिक्षा के क्षेत्र में आईआईएम की स्थापना से उज्ज्वल भविष्य की गारंटी।
आईआईटी की स्थापना के माध्यम से तकनीकीकरण को मिल रहा बढ़ावा।
पीएम श्रमयोगी मानधन योजना के तहत 1 लाख 30 हजार 858 असंगठित मजदूर लाभान्वित हुए।
किसान सम्मान निधि 27 लाख किसानों को मिला लाभ।
झारखंड के अच्छे स्वस्थ के लिए एम्स की स्थापना।
6 नए मेडिकल कॉलेजों का निर्माण।
अस्पताल निबंधन हेतु 2.20 करोड़ रुपए आवंटित किए गए
हेल्थ एंड वेलनेस के लिए 845 करोड़ रुपए आवंटित किए गए
जन धन खाता योजना के तहत 1 हजार 723 परिवारों को मिल रहा लाभ
1 करोड़ 63 लाख 2 हजार 576 परिवारों के लिए शौचालय की व्यवस्था

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...