…और शादी में आया तूफान : तिलक के कार्यक्रम के दौरान तूफान मचाया तांडव, दुल्हा सहित कईयों की हालत गंभीर, रस्म के दौरान ही…
...and a storm came during the wedding: Storm created havoc during the Tilak ceremony, condition of many including the groom is serious, during the ritual itself...

Shadi me Andhi se tabahi : खरमास खत्म होते ही शहनाई बजनी शुरू हो गयी है। लेकिन शादी में मौसम ने खलल डाल रखा है। शादी समारोह के दौरान आये आंधी-तूफान ने खूब तबाही मचायी। आलम ये हुआ कि दुल्हा समेत कई लोग घायल हो गये। इनमें से कईयों की हालत गंभीर भी बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक घटना पटना के बिहटा का है।
जानकारी के मुताबिक बिहटा के कुंजवा में शादी के पहले तिलक का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान आंधी से छत की पूरी रेलिंग ही ढह गयी। घटना में पूरा पंडाल टूटकर गिर गया। इस घटना में दुल्हा गंभीर रुप से घायल हो गया। वहीं लड़का और लड़की पक्ष के कई लोग घायल हो गये। कईयों की हालत नाजुक है।
स्थानीय लोगों द्वारा सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक कुंजवा निवासी मोहन विश्वकर्मा के पुत्र रौशन कुमार की शादी तय है, जिसको लेकर बिहटा के राघोपुर से लोग तिलक चढ़ाने उनके घर पहुंचे थे। तिलक समारोह का आयोजन घर के आगे बने एस्बेस्टस के दुचारा में किया गया था।
रस्मों और गीत का दौर चल ही रहा था कि अचानक आई तेज आंधी से छत पर बना पंडाल रेलिंग तोड़ते हुए एस्बेस्टस पर जा गिरा। जिससे उसके नीचे बैठी महिलाएं और बच्चे दबकर जख्मी हो गए। आनन-फानन में ग्रामीणों ने रेस्क्यू का काम शुरू किया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक कुछ लोगों को रेफर करने की तैयारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार्यक्रम के दौरान ही अचानक तेज आंधी चलने लगी। कुछ लोग आंधी से बचने के लिए घर में घुस गये, इसी दौरान छत की पूरी रेलिंग ही टूट गयी और लोगों के ऊपर ही गिर गयी। घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गया।