….और कांग्रेस जिलाध्यक्ष की हो गयी छुट्टी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा में नहीं जुटी भीड़, पार्टी से जिलाध्यक्ष को किया बाहर

Congress News : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा में भीड़ नहीं जुटी तो जिलाध्यक्ष को पाटी ने सस्पेंड कर दिया। इस संबंध में पार्टी ने तैयारी में कमी हवाला देते हुए एक आदेश भी जी किया है। जानकारी के मुताबिक बिहार के बक्सर जिले में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा थी। लेकिन इस सभा में भीड़ नहीं जुटी। दरअसल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 20 अप्रैल को बक्सर के दलसागर खेल मैदान में ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ रैली को संबोधित किया था।
आलम ये रहा कि अधिकांश कुर्सियां खाली रह गयी। पार्टी ने इसे काफी गंभीरता से लेते हुए जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय पर कार्रवाई करने का आदेश दिया। प्रदेश नेतृत्व ने समन्वय का अभाव और तैयारियों में चूक का हवाला देते हुए उनको पद से हटा दिया है।
पार्टी की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि 20 अप्रैल 2025 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का दलसागर खेल मैदान बक्सर में कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रथम दृष्टया सभा की तैयारी की घोर कमी और आपस में समन्वय का अभाव पाया गया। जिला कांग्रेस कमेटी ने अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन ठीक से नहीं किया. लिहाजा आपको जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष पद से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।