एक हादसा… और उजड़ गया पूरा परिवार…सड़क पर मौत, घर में टूटा आसमान… सांड के हमले ने छीनी पिता की सांस, सदमे में बेटी ने भी तोड़ा दम!

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक ऐसा दर्दनाक मामला सामने आया है, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं। यहां एक सांड के हमले ने न सिर्फ एक पिता की जान ले ली, बल्कि उसके बाद जो हुआ, उसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया।
सड़क पर अचानक आया ‘मौत का साया’
घटना नरौरा थाना क्षेत्र के बेलोन टोल प्लाजा के पास की है। रामघाट निवासी लक्ष्मी नारायण रावल (55) रोज की तरह बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे।
तभी अचानक सड़क पर एक सांड आ गया…
👉 टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
जैसे ही खबर घर पहुंची… मच गया कोहराम
पिता की मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची, परिवार पर मानो पहाड़ टूट पड़ा। रो-रोकर बेहाल 17 साल की बेटी इस सदमे को सह नहीं पाई।
👉 कुछ ही देर में उसकी भी हालत बिगड़ी
👉 और फिर उसने भी दम तोड़ दिया
एक ही झटके में परिवार ने दो अपनों को खो दिया।
एक साथ उठीं दो अर्थियां, हर आंख हुई नम
इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया।
पिता और बेटी की एक साथ अर्थी उठी, जिसे देख हर किसी की आंखें भर आईं।
रामघाट गंगा तट पर दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।
बढ़ते सांड हमले बन रहे खतरा
यह घटना एक बार फिर सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं के खतरे को उजागर करती है। आए दिन ऐसे हादसे लोगों की जान ले रहे हैं, लेकिन इस पर ठोस कार्रवाई अब भी सवालों के घेरे में है।









