होटवार जेल की गजब कहानी: जिस मुख्यमंत्री ने किया था जेल का उद्घाटन, उसे ही तीन बार जाना पड़ा उसी जेल में, हेमंत तीसरे पूर्व CM जो बने होटवार जेल के बंदी

रांची। निशिकांत दुबे ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि हेमंत सोरेन को होटवार जेल जाने से कोई नहीं रोक सकता, गुरुवार को वो भविष्यवाणी सही साबित हो गयी। न्यायिक हिरासत के आदेश के साथ ही उन्हें होटवार जेल में दाखिल कर दिया गया। हेमंत सोरेन ऐसे तीसरे पूर्व मुख्यमंत्री होंगे जो होटवार जेल पहुंचे हैं।

इससे पहले लालू यादव चारा घोटाला मामले में होटवार जेल में रह चुके हैं, वहीं झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड़ा भी कोयला घोटाले में होटवार जेल जा चुके हैं। झारखंड का हजारीबाग जेल कभी स्वतंत्रता सेनानियों के रखे जाने के कारण मशहूर था। लेकिन, अब रांची का होटवार जेल राजनीति से जुड़े आपराधिक मामलों के अभियुक्तों को रखे जाने के कारण चर्चित हो गया है। संयुक्त झारखंड बिहार में होटवार जेल का निर्माण और उद्घाटन मुख्यमंत्री रहते लालू प्रसाद ने कराया था।

विडंबना देखिये, जिस जेल का उन्होंने उद्घाटन किया था, लालू प्रसाद यादव को पशुपालन घोटाले में सजायाफ्ता होने के बाद अपने ही बनवाए जेल में कैद होना पड़ा। होटवार जेल के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ गई। मनी लांड्रिंग केस में गिरफ्तार झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की शरणस्थली भी होटवार जेल ही बना है। इससे पहले कोयला घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा का भी काफी दिन होटवार जेल में गुजरा था।

आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव का चारा घोटाला में होटवार जेल में ही काफी वक्त गुजरा। बीमारी की हालत में उन्हें सीएम रहते हेमंत सोरेन ने उन्हें अस्पताल के वार्ड की बजाय अस्पताल के निदेशक के बंगला ही दे दिया था। लालू का वहां दरबार भी सजता था। राजनीतिक चर्चाएं भी होती थी। हालांकि बाद में इसे लेकर हंगामा मचा तो उन्हें वहां से हटाया गया। उस वक्त उनका ये मामला काफी चर्चाओं में चर्चाओं में रहा था।

Related Articles

close