अलर्ट : झारखंड में चक्रवाती तूफान का असर..इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी…तापमान में गिरावट की संभावना – क्लिक करके जानें अपना जिला”

Alert: Effect of cyclonic storm in Jharkhand... Warning of heavy rain in these districts... Possibility of drop in temperature - Click to know your district"

रांची। चक्रवाती तूफान Cyclone Maantha का असर अब झारखंड समेत कई राज्यों में दिखने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, इसका प्रभाव धीरे-धीरे मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। झारखंड के उत्तर-पूर्वी हिस्सों, विशेष रूप से संताल परगना और उसके आसपास के जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम फिलहाल शुष्क और ठंडा बना रहेगा।

राजधानी रांची में शनिवार सुबह हल्का कोहरा और धुंध छाए रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। यानी राज्य में अब धीरे-धीरे सर्दी दस्तक देने लगी है।

बीते 24 घंटे में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई। धनबाद में 119.6 मिमी, गोड्डा में 27 मिमी, रांची में 1.0 मिमी, और बोकारो में 1.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

Cyclone Maantha Update: तापमान की स्थिति
रांची: अधिकतम 25.8°C | न्यूनतम 21.5°C
जमशेदपुर: अधिकतम 32.1°C | न्यूनतम 22.5°C
मेदिनीनगर: अधिकतम 27°C | न्यूनतम 22.2°C
बोकारो: अधिकतम 29.2°C | न्यूनतम 23.6°C
चाईबासा: अधिकतम 30.4°C | न्यूनतम 23.6°C

राज्य में सबसे अधिक तापमान बहरागोड़ा में 32.9°C दर्ज किया गया। वहीं उत्तरी इलाकों में चल रही ठंडी हवाओं से मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में रातें ठंडी और सुबहें कोहरे से ढकी रह सकती हैं। Cyclone Maantha का असर अगले कुछ दिनों तक राज्य के मौसम पर बना रहेगा।

Related Articles

close