आलमगीर आलम का इस्तीफा जल्द, मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को लिया वापस, मंत्री पद के लिए दीपिका…प्रदीप या फिर कोई और…पार्टी लेगी जल्द फैसला

Alamgir alam ka isteepha jald, mukhyamantree ne sabhi vibhaagon ko liya vaapas, mantri pad ke lie deepika…pradeep ya phir koi aur…party legi jald faisla 

रांची।…तो क्या आलमगीर आलम की मंत्री पद से छुट्टी हो जायेगी ? या खुद ही आलमगीर अपना इस्तीफा दे देंगे। ये कयास लोकसभा चुनाव के बाद से ही लगने लगे हैं। इससे पहले आलमगीर आलम के सारे विभाग मुख्यमंत्री ने वापस ले लिये हैं। अब सीएम चंपाई सोरेन उनके सारे विभाग से जुड़े सारे काम-काज देखेंगे।

मुख्यमंत्री के पास उनके मौजूदा विभाग के अलावे संसदीय कार्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण राज्य कार्य विभाग और पंचायती राज विभाग भी आ गया है। ये सभी विभाग आलमगीर आलम के पास थे। आपको बता दें कि पिछले महीने ही टेंडर कांड में मंत्री आलमगीर आलम को ईडी ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ के लंबे दौर के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इधर आलमगीर आलम के विकल्प को लेकर पार्टी के अंदर भी चर्चाएं तेज हो गयी है। जल्द ही आलमगीर आलम का मंत्री पद खाली हो सकता है, लिहाजा कांग्रेस के कोटे से जल्द ही कोई मंत्री बन सकता है। लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के बाद कांग्रेस की स्थिति झारखंड में मजबूत हुई है, ऐसे में मंत्री पद पर उनकी दावेदारी और मजबूत हुई है। ऐसे में दीपिका पांडेय को पार्टी मंत्री पद के लिए आगे कर सकती है। हालांकि प्रदीप यादव की भी स्थिति मजबूत है। ऐसे में पार्टी को ये तय करना होगा, कि किस चेहते को मंत्री के लिए आगे किया जाये, ताकि विधानसभा चुनाव में उसका लाभ मिल सके।

इधर मंत्री के विभाग लेने के बाद ठप पड़े विभागीय कामों में भी तेजी आने की संभावना है। टेंडर घोटाले के खुलासे के बाद से ही विभागीय काम ठप पड़े हुए थे। अब जबकि आचार संहिता खत्म हो गया है, तो विभागीय कामों में भी रफ्तार आयेगी। हालांकि चर्चा ये भी है कि इसी महीने मंत्री पद को लेकर पार्टी के अंदर गतिविधियां तेज हो गयी है।

Related Articles