Alamgir Alam Biography in Hindi: ED की सोमवार को रांची में पड़ी दबिश के बाद अचानक से आलमगीर आलम सुर्खियों में आ गये हैं। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर आलमगीर आलम है कौन? जिनके पीएस का नौकर इतना अमीर है। सोशल मीडिया में तो ये बातें भी लिखी जा रही है कि जब नौकर इतना अमीर है, तो फिर मालिक कितने दौलत के मालिक होंगे। दरअसल आलमगीर आलम झारखंड सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री हैं। ED जो छापेमारी कर रही है, वो झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्रालय में टेंडर कमीशन घोटाले को लेकर कर रही है। जाहिर है जो भी कार्रवाई चल रही है, उन मामलों में आलमगीर आलम पर भी आंच आज ना कल आनी ही है। मामले में पिछले करीब दो सालों से ED इस मामले में कार्रवाई कर रही है।

पिछले साल से कार्रवाई में काफी तेजी आयी है। घोटाले को लेकर मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया गया था, जिसके बाद PMLA के तहत 6 ठिकानों पर छापेमारी सोमवार को की गयी। साथ ही झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर के निजी सचिव संजीव लाल के घरेलू सहायक के परिसरों की तलाशी ली गई तो नोटों का जखीरा बरामद हुआ। देर शाम तक ही नोटों का आंकड़ा 35.23 करोड़ रुपये पहुंच गया था। नकदी में मुख्य रूप से 500-500 की गड्डियां हैं।

आलमगीर आलम का जीवन परिचय (Alamgir Alam Biography in Hindi)
आलमगीर आलम झारखंड कांग्रेस के सबसे कद्दावर नेता हैं। पाकुड़ क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले आलमगीर आलम चौथी बार पाकुड़ से विधायक बने है। सरपंच चुनाव जीतकर सक्रिय राजनीति में आये आलमगीर आलम अभी मौजूदा सरकार में संसदीय कार्य मंत्री और ग्रामीण विकास मंत्री हैं। इससे पहले आलमगीर आलम 20 अक्टूबर 2006 से 12 दिसंबर 2009 तक झारखंड विधानसभा अध्यक्ष भी रहे थे। पाकुड़ विधानसभा से कांग्रेस के 4 बार विधायक बने आलमगीर आलम साल 2000 में पहली बार विधायक बने थे। विरासत में राजनीति मिलने के बाद आलमगीर ने सरपंच का चुनाव जीतकर राजनीति में प्रवेश किया था।

पाकुड़ में 2005 में आलमगीर आलम विधायक चुने गए थे। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के अकील अख्तर को 18066 वोटों से हराया था। 2009 में झामुमो के अकील अख्तर विधायक बन गए थे, लेकिन 2014 में अचानक राजनीतिक बदलाव हो गया। कांग्रेस से विधायक रहे आलमगीर आलम ने तब झारखंड मुक्त मोर्चा के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत गए थे। झारखंड में कांग्रेस में आलमगीर आलम के कद का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद हाल ही में झारखंड में बनाई गई नई चंपई सौरेन की सरकार में आलमगीर आलम को डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चा थी। चंपई सरकार में वो डिप्टी सीएम तो नहीं बने, लेकिन सरकार में उनकी हैसियत नंबर टू की अभी भी है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...