Ajib Love Story : तीन बच्चों की मम्मी, लड़की से रचायी शादी, राजस्थान लेकर भागी, फिर पति को बोली, मैं अब इसी के साथ रहूंगी

Ajib Love Story : तीन बच्चों की मां ने एक लड़की से ही शादी कर ली। इस शादी की खबर ने इलाके में सनसनी मचा दी है। मामला बिहार के दरभंगा का है, जहां तीन बच्चों की मां ने एक नाबालिग लड़की से शादी कर ली। महिला का नाम कीर्ति है, जिसकी शादी 11 साल पहले हुई थी। मामला दरभंगा के बहेड़ी थाना इलाके का है।
महिला और लड़की आपस में रिश्तेदार हैं। महिला की शादी कृष्ण कुमार से हुई थी। उसे दो बेटा और एक बेटी है। महिला का पति राजस्थान में काम करता है और बीच-बीच में पत्नी और बच्चों से मिलने आता है। इस बीच महिला को नाबालिग लड़की से कथित रुप से प्यार हो गया।
और फिर महिला ने ल़ड़की से शादी रचा ली। नाबालिग के पिता ने 6 अप्रैल 2025 को बहेड़ी थाना में बेटी के अपहरण का आवेदन दिया था। 11 अप्रैल को केस दर्ज हुआ था। परिजनों ने काफी खोजबीन की। रिश्तेदारों से पूछताछ की। कोई सुराग नहीं मिला।
Ajib Love Story: बाद में जानकारी मिली कि, लड़की राजस्थान में है। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर छानबीन की। पति का कहना है कि पत्नी बार-बार छोड़ने की धमकी देती थी। कहती थी ‘तुम्हें छोड़ देंगे, लेकिन प्रेमिका को नहीं छोड़ेंगे।’ इस बीच कीर्ति अपने पति और नाबालिग लड़की के साथ शनिवार को राजस्थान से कुशेश्वरस्थान पहुंचीं।
पुलिस को इसकी भनक लगी तो पुलिस घर पहुंचे और घर की तलाशी ली। एक कमरे में कृष्णा, कीर्ति और नाबालिग लड़की को बरामद किया और तीनों को थाने लेकर आई।लड़की का मेडिकल कराया गया है। दरभंगा कोर्ट में एसीजेएम-7 प्रतिमा कुमारी के सामने 164 का बयान दर्ज कराया गया।