Agnipath scheme: बिहार में अग्निपथ भर्ती स्कीम का भारी विरोध..सड़कों पर उतरे छात्र,बक्सर में ट्रेन पर पथराव

बिहार में सेना की नई भर्ती स्कीम ‘अग्निपथ’ (Agnipath Scheme) का विरोध शुरू हो गया है। बक्सर, आरा, मुजफ्फरपुर और बेगूसराय में भारी बवाल हुआ है। अग्‍न‍िवीरों के लिए अग्‍न‍िपथ योजना की घोषणा करने के अगले ही दिन यानी बुधवार को जगह-जगह प्रदर्शन हुआ है। अभ्यर्थियों का कहना है कि तीन से चार साल तक वे परीक्षा की तैयारी करते है और फिर चाल साल के लिए नौकरी होगी तो इसका कोई मतलब नहीं रह जाता है।

बिहार में अलग-अलग शहरों में फूटा युवाओं का गुस्सा:

(Bihar) के बक्‍सर (Buxar) में सेना भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं ने ट्रेनों का परिचालन बाधित कर दिया है तो वहीं मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) में गुस्साए युवा सड़क जाम कर आगजनी पर उतारू हो गए हैं। मुजफ्फरपुर में सेना भर्ती की तैयारी करने वाले युवा आज बुधवार की सुबह होते ही सेना भर्ती बोर्ड के कार्यालय पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि, मुजफ्फरपुर में हंगामा कर रहे युवाओं का कहना है कि वे पहले से जारी सेना भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने के लिए हंगामा कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुजफ्फरपुर में अग्निपथ सेना बहाली के विरोध में मुजफ्फरपुर के अभ्यर्थी सड़क पर उतर गए। आगजनी और प्रदर्शन करते एनएच 28 को कई जगहों पर जाम कर दिया। मुजफ्फरपुर के भगवानपुर गोलंबर पर आगजनी की गई। सेना बहाली के नए नियम, जिसमें चार सालों तक की नौकरी का प्रावधान है, उसका विरोध कर रहे थे। अलग-अलग टुकड़ियों में बंटे छात्रों का समूह चक्कर चौक, गोबरसही चौक और मारीपुर इलाके में हंगामा करने लगे। धीरे-धीरे छात्रों का समूह एक जगह भगवानपुर चौक पर जुट गया। इस चौराहे पर आगजनी की गई और जमकर हंगामा किया गया। छात्रों ने बताया की चार साल से वो तैयारी कर रहे हैं। कई छात्र मेडिकल निकाल चुके हैं और उनका रिटेन अभी नहीं हुआ है। जब चार साल में सरकार रिटायर्ड कर देगी तो हमलोग उसके बाद कहां जाएंगे?

क्या है अग्निपथ योजना?

14 जून को सरकार ने थलसेना, नौसेना और वायुसेना में सैनिकों की भर्ती संबंधी ‘अग्निपथ’ योजना की शुरुआत करने की घोषणा की है। इस योजना के अंतर्गत तीनों सेनाओं में इस साल 46,000 सैनिक भर्ती किए जाएंगे। सेना में भर्ती के लिए उम्र 17.5 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जिनका चयन सेना में भर्ती के लिए होगा, उन्हें अग्निवीर कहा जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके साथ ही इनमें से ही 25 प्रतिशत युवाओं को आगे सेना में नियमित नौकरी के लिए चुना जाएगा और इसके लिए अलग से स्क्रीनिंग होगी. अग्निवीर के तौर पर काम करने के बाद सेवामुक्ति पर युवाओं को 11 लाख रुपये का एकमुश्त पैकेज देकर विदा किया जाएगा. अभ्यर्थी केंद्र सरकार के इस फैसले के विरोध में भी खड़े हो गए हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close