झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दिल्ली यात्रा के बाद रांची वापसी, मानसून सत्र को लेकर कल सर्वदलीय बैठक में लेंगे हिस्सा

Jharkhand Chief Minister Hemant Soren returns to Ranchi after Delhi visit, will participate in the all-party meeting tomorrow regarding the monsoon session

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज दिल्ली से रांची लौट सकते हैं। वे पिछले कुछ दिनों से अपने पिता और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संरक्षक शिबू सोरेन के इलाज के सिलसिले में दिल्ली में मौजूद थे। अब उनके रांची लौटने के साथ ही आगामी विधानसभा मानसून सत्र को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होंगी।

मुख्यमंत्री 31 जुलाई को सत्ताधारी गठबंधन के विधायकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे, जिसमें 1 अगस्त से शुरू हो रहे मानसून सत्र की रणनीति तय की जाएगी। इसी दिन विधानसभा अध्यक्ष द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में भी हेमंत सोरेन हिस्सा लेंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे की जानकारी के अनुसार, वे कल देवघर से रांची पहुंचने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत भी करेंगे, जो झारखंड दौरे पर आ रही हैं। इसके अलावा, सीएम के 1 अगस्त को धनबाद जाने की भी संभावना जताई जा रही है।

Related Articles