झारखंड : रांची में 500 उपद्रवियों पर प्रशासन का एक्शन…दुर्गा पूजा से पहले जेल भेजने की तैयारी

Ranchi administration takes action against 500 rioters...preparations to send them to jail before Durga Puja

रांची में दुर्गा पूजा के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। पुलिस ने ऐसे असामाजिक तत्वों की सूची तैयार करना शुरू कर दिया है, जिन पर पहले आपराधिक मामले दर्ज हैं और जिन्होंने पिछले वर्षों में धार्मिक आयोजनों या अन्य कार्यक्रमों के दौरान उपद्रव फैलाने में भाग लिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस सूची में करीब 500 से अधिक संदिग्ध शामिल हैं।

रांची के एसएसपी ने सभी थानेदारों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि उनके क्षेत्र में सक्रिय असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाए। जिन लोगों पर पहले से आपराधिक केस हैं और जिनकी भूमिका किसी भी प्रकार की गड़बड़ी में रही है, उन्हें चिन्हित कर गिरफ्तार करने और जेल भेजने की तैयारी की जाए। प्रत्येक थाने को अपने क्षेत्र के शरारती तत्वों की पूरी सूची बनाने का निर्देश दिया गया है।

पुलिस पहले से मौजूद आपराधिक रिकार्ड्स का विश्लेषण कर रही है और सीसीटीवी फुटेज, सोशल मीडिया और स्थानीय मुखबिरों के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रही है। इसमें उन लोगों को भी शामिल किया गया है, जिनका दुर्गा पूजा या अन्य सार्वजनिक आयोजनों के दौरान उपद्रव करने का इतिहास रहा है।

ऐसे कदम झारखंड ही नहीं, बल्कि देश के कई हिस्सों में त्योहारों और बड़े आयोजनों के दौरान लिए जाते हैं। प्रशासन ऐसे लोगों पर नजर रखता है और कई बार उन्हें विशेष अवसर के दौरान जेल भेजकर स्थिति नियंत्रित करता है। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद इन्हें आवश्यकतानुसार जेल से बाहर भी छोड़ा जाता है।

Related Articles

close