दुमका अंकिता हत्याकांड से पूरा राज्य सदमे में हैं एवम विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है। इसकी जांच के लिए सरकार की ओर से भी तत्परता दिखाई गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस के आला अधिकारी दुमका में कैंप कर रहे हैं। इसी कड़ी में राज्यपाल ने भी स्थानीय प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल खड़ा किए। सरकार के निर्देश पर सुबह-सुबह एडीजी मुरारी लाल मीणा अंकिता के घर पहुंचे और पिता से घटनाक्रम की जानकारी ली।

झारखंड सरकार ने अंकिता हत्याकांड के जांच के लिए रांची से एडीजी मुरारी लाल मीणा और आईजी असीम विक्रांत मिंज को दुमका भेजा है। बीती शाम मुरारी लाल मीणा ने पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और कहा था हम इस मामले की तह तक जाएंगे। दोषी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। मंगलवार सुबह एडीजी फिर से घटनास्थल की जांच के लिए सुबह-सुबह अंकिता के घर पहुंच गए उनके पिता संजीव सिंह से बातचीत की और अब तक के सारे घटनाक्रम से अवगत हुए।

एसपी अंबर लकड़ा ने एडीजी को घटनाक्रम बताया

दुमका एसपी अंबर लकड़ा ने जानकारी देते हुए एडीजी मुरारी लाल मीणा को जानकारी दी। इसके बाद एडीजी मुरारी लाल मीणा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सुबह-सुबह वह अंकिता के घर भी गए थे जिस कमरे में घटना हुई थी। उसका भी बारीकी से मुआयना किया साथ ही अंकिता के पिता से बातचीत की। घटना से संबंधित अब तक के घटनाक्रम और उसमें शामिल सभी तथ्यों को पूरे विस्तार से अवगत हुए।

राज्यपाल ने कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया

राज्यपाल रमेश बैस ने पुलिस को कड़ी फटकार लगाई और कहा की इस तरह का घटना राज्य के लिए शर्मनाक है। राज्यपाल ने पुलिस महकमे से इस मामले में जांच की रिपोर्ट मांगी है। राज्यपाल ने अंकिता के परिजनों को दो लाख की सहायता राशि भी दी है। साथ ही दुमका के पुलिस प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए हैं और जांच करने के निर्देश दिए।

आरोपी का दूसरा साथी भी गिरफ्तार

प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से चाक-चौबंद इंतजाम कर रखे हैं। सभी जगह पुलिस तैनात है। सोमवार को भारी सुरक्षा और डीसी – एसपी की मौजूदगी में अंकिता का अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद दुमका पुलिस ने अंकिता हत्याकांड के आरोपी शाहरुख की गिरफ्तारी का वीडियो जारी किया। पुलिस ने घटना के दिन ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था उसका वीडियो भी जारी किया। शाम होते-होते आरोपी के साथी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...