अपर पुलिस अधीक्षक सरोजिनी लकड़ा को मिला खेल निदेशक का अतिरिक्त प्रभार..

रांची संचार एवं तकनीकी सेवाएं की अपर पुलिस अधीक्षक सरोजिनी लकड़ा को खेलकूद निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। सरोजिनी लकड़ा अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ-साथ निदेशक खेलकूद झारखंड एवं कार्यकारी निदेशक खेल प्राधिकरण रांची के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार द्वारा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

मालूम हो कि कुछ माह पूर्व आईएएस जिशान कमर खेल निदेशक के पद पर थे। जिशान कमर को गोड्डा डीसी बनाए जाने के बाद संस्कृति निदेशक संजय कुमार सिंह को खेल निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। अब उनकी जगह सरोजिनी लकड़ा को अतिरिक्त प्रभार के साथ खेल निदेशक बनाया गया है।

Related Articles