JPSC Result: लेखा पदाधिकारी नियुक्ति परीक्षा का परिणाम जारी, टॉपर बनी रोशनी टोप्पो , देखें डिटेल

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग ने नगर विकास विभाग में लेखा पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम गुरुवार को जारी कर दिया है। इसमें अनुसूचित जन की अभ्यर्थी रोशनी टोप्पो सर्वाधिक अंक लाकर टॉपर बनी। वहीं दूसरे स्थान पर महिला अभ्यर्थी शालिनी रही।

जारी परिणाम में निर्धारित पदों पर कुल 16 अभ्यर्थी सफल घोषित किए हैं। जिनकी नियुक्ति नगर विकास विभाग में होगी। इन पदों पर नियुक्ति के लिए गुरुवार को ही साक्षात्कार आयोजित किया गया था। साक्षात्कार के बाद आयोग ने देर रात परिणाम जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा में सफल 43 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में बुलाया गया था। यह नियुक्ति परीक्षा पूरे होने में 3 वर्ष लग गया। आयोग ने कुल 16 पदों के लिए अक्टूबर 2019 में ही आवेदन आमंत्रित किए थे।

किस श्रेणी के कितने अभ्यर्थी हुए सफल

  • अनारक्षित : 07
  • एससी : 02
  • एसटी : 04
  • बीसी-वन : 01
  • बीसी-टू : 01
  • ईडब्ल्यूएस : 01

Related Articles

close