धनबाद। ASI लालेश्वर सिंह पर ACB की गाज गिर सकती है। धनबाद की सांसद रही रीता वर्मा के बॉडीगार्ड रहे लालेश्वर सिंह आय से अधिक संपत्ति के मामले में एसीबी के राडार पर हैं। लालेश्वर सिंह पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।

इस मामले में एसीबी ने कार्रवाई करते हुए लालेश्वर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मिली जानकारी के मुताबिक लालेश्वर सिंह ने हीरापुर में एक बड़ा बंगला बनाया है। इसके अलावा पूर्वी चंपारण अपने गांव में उसने करोड़ों की जमीन भी रखी है। फिलहाल एसीबी के अधिकारी इस मामले में बहुत कुछ बताने से इंकार कर रहे हैं।

एसीबी सूत्रों के अनुसार लालेश्वर सिंह लगभग 10 करोड से अधिक संपत्ति अपने पास रखी है। लालेश्वर सिंह रीता वर्मा के बॉडीगार्ड साथ रहा है। इस दौरान उसने अपने नाम अकूत संपत्ति जमा की। फिलहाल वह गोड्डा में एएसआई पद पर है। वह मूल रूप से पूर्वी चंपारण बिहार का रहने वाला है।

एसीबी सूत्रों की मानें तो लालेश्वर सिंह करोड़ों रुपए की चल-अचल संपत्ति अपने और अपने रिश्तेदारों के नाम से अर्जित कर रखी है। सिपाही से जमादार बने लालेश्वर सिंह के पूरे कार्यकाल के दौरान जमा की गई अकूत संपत्ति को एसीबी खंगालने में जुटी है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...