SBI से करीब 3 लाख का नकली नोट बरामद, पैसा जमा करने आया युवक हिरासत में, छानबीन जारी…

सहरसा : बिहार के सहरसा एसबीआई (SBI) मेन ब्रांच में 500 के 2 लाख 74 हजार के नकली नोट मिले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस बैंक पहुंची और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया है, उसे पूछताछ जारी है। फिलहाल सहरसा एसपी लिपि सिंह के निर्देश पर एक टीम गठित कर इस बात का पता लगाया जा रहा है कि जो नकली नोट बैंक में जमा किया गया है, कहां से आया था।

महिंद्रा फाइनेंस कंपनी के थे रुपए

बताया जा रहा है कि बीते सोमवार को सीएमएस कंपनी में काम करने वाले एक कर्मी रितिक कुमार अपने एक साथी के साथ महिंद्रा फाइनेंस से 8 लाख 56 हजार रुपया कैश लेकर एसबीआई मैन ब्रांच में जमा करने आया था। एसबीआई कर्मी द्वारा राशि जमा भी कर ली गई। बाद में जब मशीन में डालकर कैश गिनती की जा रही थी, तभी करीब 2 लाख 74 हजार का 500 का नोट रिजेक्ट हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हिरासत में लिया गया युवक

मैनेजर के निर्देश पर बैंक कर्मी द्वारा जमा करने वाले युवक को पूछताछ के लिए फोन करके बुलाया गया। जब युवक बैंक पहुंचा ,तब एसबीआई (SBI) मैनेजर विनोद कुमार सिंह ने सूचना एसपी को दे दी। सूचना के बाद सहरसा एसपी लिपि सिंह द्वारा गठित टीम बैंक पहुंची, और युवक को हिरासत में ले लिया। टीम का नेतृत्व प्रशिक्षु डीएसपी निशिकांत भारती खुद कर रहे थे।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस की टीम ने बैंक से सभी जाली नोटों को जप्त कर लिया। इस गठित टीम में थाना अध्यक्ष सुधाकर कुमार, अंचल इंस्पेक्टर राजमणि भी शामिल थे। प्रशिक्षु डीएसपी ने युवक को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच चल रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close