नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के चुनाव के पार्टी द्वारा नेताओं की लिस्ट जारी होते रूठने, मनाने का दौरा शुरू हो गया है। दिल्ली में आज ऐसा ही कुछ नजर देखने को मिला। AAP के पूर्व पार्षद हसीब उल हसन शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन के पास एक हाईटेंशन वायर टावर पर चढ़ गए। जो कथित तौर पर आगामी एमसीडी चुनाव के लिए टिकट नहीं दिए जाने से नाराज थे। बड़ी मुश्किलों के बाद नीचे उतरे। नीचे उतरने के बाद उन्होंने बताया की आम आदमी पार्टी उनकी पेपर अपने पास रख लिए हैं।

टावर से उतरने के बाद हसन ने कहा पार्टी मीडिया से डर गई। यह आपकी जीत है। अब मैं कल नामांकन भरूंगा। अगर आप लोग नहीं आते तो AAP के नेता संजय सिंह, दुर्गेश पाठक, आतिशी मेरे पेपर कभी वापस नहीं करते। मेरे पेपर साजिश के तहत रखे गए थे ।उन्होंने आरोप लगाया कि संजय सिंह, दुर्गेश पाठक आतिशी तीनों भ्रष्ट हैं उन्होंने ही दो-तीन करोड़ रुपए में टिकट बेचे हैं।

हसन ने टावर पर चढ़ने की घटना सोशल मीडिया पर लाइव की। उन्होंने कहा मुझे आज अगर कुछ होता है तो मेरी मौत की जिम्मेदार आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक और आतिशी जी होंगे। क्योंकि मेरे डाक्यूमेंट्स पासबुक तक इन लोगों ने जमा कर ली है। कल नामांकन का आखरी दिन है। मेरी बार-बार मांगने पर भी पार्टी कागज वापस नहीं दे रही है। टिकट नहीं देना था तो ना दे, लेकिन कागजात वापस कर दे।

हसीब पहले भी कर चुके हैं नाले की सफाई ,video वायरल हुआ था

इससे पहले मार्च 2022 में हसीब उल हसन का एक वीडियो वायरल हो चुका है इसमें वह खुद नाले में उतर कर उनकी सफाई करते दिखे थे। उनका कहना था कि सफाई ना होने कारण नाला ओवरफ्लो हो रहा था। बार-बार शिकायत करने पर भी नाले की सफाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने खुद साफ करने का फैसला लिया । सफाई के बाद लोगों ने उन्हें दूध से नहलाया था।

AAP के अब तक 250 कैंडीडेट्स मैदान में

आम आदमी पार्टी अब तक 250 कैंडीडेट्स को मैदान में उतार चुकी है। 11 नवंबर को 133 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की गई थी। 12 नवंबर को 117 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की गई। पार्टी के अनुसार एमसीडी का चुनाव लड़ने के लिए आप कार्यकर्ताओं ने टिकट के लिए आवेदन किया था।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...