Aaj Ka mausam : झारखंड-बिहार में आज झमाझम, जानिये कब पहुंचेगा यहां मानसून कब मिलेगी उमस वाली गरमी से निजात

रांची। झारखंड-बिहार को अब जल्द ही गरमी से निजात मिलने वाला है। अगले सप्ताह झारखंड-बिहार में मानसून पहुंच जायेगा। मौसम विभाग ने उम्मीद जतायी है कि 10 से 12 जून तक मानसून झारखंड में प्रवेश कर जायेगा। अरेबियन सागर से होते हुए मानसून केरल से कर्नाटक पहुंच गया है। उसके बाद मानसून गोवा, मुंबई होते हुए सिक्किम, दार्जिलिंग को कवर करते हुए पश्चिम बंगाल पहुंचेंगा। उसके बाद मानसून की इंट्री बिहार और झारखंड में होगी।

मौसम वैज्ञानिक का मानना है कि हर हाल में मानसून झारखंड बिहार में 10 से 12 जून के बीच में आ जायेगा। इन सबके बीच प्री मानसून की बारिश भी शुरू हो गयी है। आज बिहार-झारखंड के कई हिस्सों में बारिश होगी। झारखंड के कई इलाकों में मध्यम और हल्के दर्जे की बारिश होगी। अभी भी राज्य के कई हिस्सों में रूक-रूककर गरज चमक के साथ बारिश हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज मौसम में होने वाले बदलाव को लेकर मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में बने नमी के बादल के कारण झारखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि राज्य में लोगों भीषण उमस वाली गरमी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम में होने वाले बदलाव से लोगों को गरमी और उमस से निजात मिलेगा।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अरेबियन सागर से चली गरम हवा और बंगाल की खाड़ी में उत्तपन्न नमी से बन रहे बादल के कारण झारखंड की राजधानी रांची और और आसपास के इलाके में उमस भरी गरमी पड़ रही है। रांची और आसपास के इलाकों में मौसम बदल सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close