झारखंड: बस-ट्रक के बीच भीषण टक्कर, अब तक तीन की गयी जान, कई घायलों की हालत गंभीर, कई बच्चे भी …

Jharkhand: Horrific collision between bus and truck, three dead so far, many injured in critical condition, many children also injured...

Jharkhand Road Accident: झारखंड में हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या तीन हो गयी है। घटना हजारीबाग के चरही घाटी में हुई थी, जहां यूपी मोड़ पर मंगलवार शाम एनएच पर भीषण दुर्घनटा हुई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही जान चली गयी, जबकि एक दर्जन यात्री घायल हो गए हैं।

बतायाजा रहा है कि चरही घाटी के यूपी मोड़ पर अनियंत्रित धान लदा कंटेनर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरे लेन में रांची से आ रही राजहंस नामक यात्री बस और एक अन्य गाड़ी से टकरा गयी। दुर्घटना में बस का चालक और धान लदे कंटेनर के चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

जानकारी मिलने पर चरही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वहीं एम्बुलेंस के माध्यम से घायलों को सदर अस्पताल हजारीबाग भेजा गया। घायलों में कई बच्चे भी शामिल हैं। चरही पुलिस और आसपास के लोगों की मदद से वाहन में फंसे कंटेनर चालक के शव को बाहर निकाला गया।

Related Articles