झारखंड में बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में BJP की 44 पदाधिकारी वाली नई टीम तैयार

A new team of 44 BJP officials is ready in Jharkhand under the leadership of Babulal Marandi.

रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है. प्रदेश अध्यक्ष बनने के करीब साढ़े 6 महीने बाद बाबूलाल मरांडी ने अपनी कार्यसमिति की घोषणा की है. बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में झारखंड बीजेपी ने बुधवार 17 जनवरी को प्रदेश महासचिव आदित्य साहू के हस्ताक्षर से जारी किया गया।

प्रदेश पदाधिकारियों की सूची में बाबूलाल मरांडी की टीम में 11 प्रदेश उपाध्यक्ष, 04 प्रदेश महासचिव, 10 प्रदेश मंत्री, 02 कोषाध्यक्ष, एक प्रदेश कार्यालय मंत्री समेत 44 प्रदेश पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं. झारखंड बीजेपी की कमान संभालने के करीब 6 महीने बाद बाबूलाल मरांडी ने अपनी कमेटी की घोषणा कर दी है, जिसमें नए और पुराने नेताओं को शामिल किया गया है.

बाबूलाल की नई टीम में 44 पदाधिकारियों को शामिल किया गया है. इनमें 12 प्रदेश उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री, 10 मंत्री, दो कोषाध्यक्ष, एक मीडिया प्रभारी, 2 सह मीडिया प्रभारी, 2 आईटी संयोजक, एक सोशल मीडिया प्रभारी और 9 प्रदेश प्रवक्ता रखे गये हैं. बाबूलाल की नई कार्यसमिति में अधिकांश पुराने चेहरे हैं, लेकिन कुछ नए नेताओं को भी जगह दी गई है.

Related Articles

close