एक मां ने अपनी तीन बेटियों को गला दबा कर मार डाला, कारण जानकर आप हो जायेंगे हैरान…

बिहार: बक्सर में एक मां ने अपनी ही तीन बेटियों को गला दबा कर मार डाला। घटना ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के गाय घाट गांव की है पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार महिला पुत्र नहीं होने के कारण अवसाद में रह रही थी और आखिरकार उसने परेशान होकर अपनी तीनों बेटियों की जान ले ली। मृत बच्चियों की उम्र 8 साल, 7 साल और 4 साल बतायी गयी है। आरोपी महिला को सुनील यादव की पत्नी बताया जा रहा है।

आरोपी महिला पिंकी देवी गिरफ्तार

शुक्रवार की सुबह जब लोगों को इस घटना की सूचना मिली तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची टीम ने आरोपी महिला पिंकी देवी को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि गला दबाकर उसी ने अपने तीन बेटियों की हत्या की है। जिनके नाम क्रमशः पूनम कुमारी 8 वर्ष, रोनी कुमारी 7 वर्ष, बबली कुमारी 4 वर्ष है। परिजनों ने बताया गुरुवार की रात परिवार में माहौल खुशनुमा था। घर में अंडा करी बना था। सभी लोगों ने उत्साह से भोजन किया और सोने चले गये। हालांकि इस दौरान महिला का पति उसके साथ नहीं था क्योंकि वह बाहर नौकरी करता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

थाने पहुंची मां ने कहा- सास ने की है हत्‍या

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पहुंची ब्रह्मपुर पुलिस ने तीनों बच्चों का शव कब्जे में लेने के बाद मां की तलाश शुरू कर दी। इसी बीच तीनों बच्चों की मां थाना पहुंच गई और पुलिस को बताया कि उसके तीन बच्चों की उसकी सास ने हत्या कर दी है। हालांक‍ि, पुल‍िस की सख्‍ती के सामने वह जल्‍दी ही टूट गई और अपना अपराध कुबूल कर लिया।

तानों से तंग आकर उठाया कदम

उसकी गोतनी ने पिछने दिनों पुत्र को जन्म दिया है। पहले से भी उसको बेटा था। इसी को लेकर कुछ लोग उसे ताने दे रहे थे। नतीजतन डिप्रेशन में आकर उसने इस तरह का कदम उठाया होगा। यह अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस भी मामले की छानबीन कर रही है। वैसे यह सवाल सबके मन में है कि एक मां ने नहीं समाज के तानों ने तीन बेटियों की जान ले ली।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close