झारखंड के तीन कांग्रेस विधायकों की गाड़ी से भारी मात्रा में नगदी बरामद….हिरासत में विधायक,जांच जारी..

रांची कोलकाता पुलिस ने शनिवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान एक वाहन से करोड़ो रुपए के नोट बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि जिस गाड़ी से रुपए बरामद हुए उस पर झारखंड कांग्रेस के तीन विधायक सवार थे गाड़ी पर विधायक जामताड़ा का भी बोर्ड लगा हुआ था विधायकों के नाम इरफान अंसारी नमन विक्सल कोंगाड़ी और राजेश कच्छप बताया गया है।

जामताड़ा विधायक की गाड़ी

मालूम हो कि इरफान अंसारी जामताड़ा के विधायक है, नमन विक्सल कोंगाड़ सिमडेगा के कोलेबिरा और राजेश कच्छप रांची जिला के खिजरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक है। जानकारी के मुताबिक तीनों कांग्रेसी विधायकों को ग्रामीण हावड़ा की पुलिस ने भारी मात्रा में नोट के साथ हिरासत में ले लिया है। वह सभी एक गाड़ी पर सवार थे और पूर्वी मिदनापुर की ओर जा रहे थे।

गाड़ी से बरामद नोट

जानकारी के मुताबिक शनिवार की देर शाम पुलिस ने उनकी गाड़ी को पांचला थाना क्षेत्र के रानीहाटी मोड़ के पास रोका। गाड़ी की तलाशी ली गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी में भारी मात्रा में नकदी रखा हुआ था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक स्वाति भंगालिया मौके पर पहुंची।

उन्होंने मीडिया को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रानीहाटी मोड़ पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया था। इसी दौरान झारखंड के जामताड़ा की तरफ से आ रही एक गाड़ी को रोका गया। गाड़ी में चालक सहित पांच लोग सवार थे जिसमें झारखंड के विधायक राजेश गाड़ी कच्छप नमन बिक्सल कोंगाड़ी और इरफान अंसारी भी थे

नोट मिलने के बाद बैंक अधिकारियों से किया संपर्क

पुलिस अधीक्षक स्वाति भंगालिया ने बताया कि गाड़ी के अंदर बेहिसाब नकदी मिली है। उन्होंने कहा कि नगदी कितना है यह बता पाना फिलहाल संभव नहीं है। बैंक अधिकारियों से संपर्क किया गया है काउंटिंग मशीन से नगदी गिनती की जाएगी। उन्होंने कहा कि विधायकों से पूछताछ की जा रही है। गाड़ी पर जामताड़ा विधायक का बोर्ड लगा हुआ है, मामले की जांच जारी है।

Related Articles

close