गढ़वा : रामसाहू हाई स्कूल में पेंशन महासम्मेलन को लेकर बैठक संपन्न... जिले भर में पोस्टर,स्टीकर लगाकर सभी NPS कर्मी को बनाया जायेगा 26 जून का भागीदार....

गढ़वा 19.6.2022 ,गढ़वा जिला के NPS कर्मी की आज रामसाहु हाई स्कूल गढ़वा में जुटे।बैठक का मुख्य उद्देश्य 26 जून को पेंशन जयघोष महासम्मेलन में समुचित भागीदारी हरेक पेंशन विहीन कर्मी की कैसे हो..इस विषय पर विस्तृत कार्य योजना बनाने हेतु बैठक बुलाई गई।

सभी सदस्यों ने प्रखंड वार कमिटी को अधिक से अधिक जागरूक करने और मोरहाबादी महासम्मेलन में पहुंचने को लेकर विशेष रूप से बल दिया।सभी ने रांची चलो ,ops लाओ की आवाज को बुलंद किया।

बैठक में स्वास्थ्य ,शिक्षा,पुलिस एवम अन्य दूसरे विभाग के पेंशन बिहिन कर्मी उपस्थित थे। सबों ने एकजुटता का परिचय देते हुए कार्यालय में प्रचार प्रसार के रूप में स्टीकर और पोस्टर चिपकाए।

जिला कमिटी द्वारा गढ़वा नगर थाना जाकर वहां के कर्मियों से बातचीत कर 26 जून को रांची चलने के लिए आग्रह किया जिसको अब ने समर्थन किया।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles

Next Story