कांवरिया से भरी कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, चार घायल

दुमका : जिला में कांवरिया से भरी कार पेड़ से टकरा गयी, जिसमें एक कांवरिया की मौत हो गयी. वहीं इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं. ये सभी बिहार के रहने वाले हैं और सावन में दुमका के बासुकीनाथ धाम में जलार्पण के बाद सभी श्रद्धालु अपने घर रोहतास लौट रहे थे।

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सरैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज किया जा रहा है. ये हादसा जिले के हंसडीहा भागलपुर हाइवे में हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट रेलवे स्टेशन के पास हुआ है. इस कार में पांच लोग सवार थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close