झारखंड मौसम: फिर बदलने वाला है झारखंड का मौसम, इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट हुआ जारी

Jharkhand Weather Update: झारखंड में फिर से मौसम बदलने वाला है। प्रदेश में कई जगहों पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, रांची, गुमला समेत 14 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया गया हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले बुधवार को राजधानी रांची, खूंटी समेत कई जिलों में दोपहर 3 बजे के बाद से हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश और बूंदाबांदी हुई थी।
आज कल भी कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया गया हैं. इनमें रांची, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा, साहिबगंज, पूर्वी और पश्चिम सिंहभूम, गोड्डा, दुमका, पाकुड़, रामगढ़, जामताड़ा, कोडरमा, बोकारो और धनबाद शामिल हैं।
साथ ही इन जिलों में वज्रपात और तेज आंधी-तूफान को लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया गया हैं. खासतौर पर दोपहर से मौसम बदलने की पूरी संभावना है, जिससे अधिकतम तापमान में कमी हो सकती है।
मौसम विभाग की मानें तो 18 मई से पूरे राज्य में बारिश होने की संभावना हैं। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर 18 मई से देखा जा सकता हैं। जिसके लिए अभी से ही यलो अलर्ट जारी किया गया हैं।