BREAKING: CBSE 12th Result 2025 घोषित, लड़कियों ने मारी बाज़ी…. ऐसे करें रिजल्ट चेक….


NEW DELHI: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं का बहुप्रतीक्षित रिजल्ट आज जारी कर दिया है। इस वर्ष कुल पास प्रतिशत 87.98% रहा है, जिसमें लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारी है। लड़कियों का पास प्रतिशत 91.64% जबकि लड़कों का 85.70% रहा।

छात्रों और अभिभावकों में रिजल्ट को लेकर उत्सुकता बनी हुई थी, जिसे अब समाप्त करते हुए बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम उपलब्ध करा दिए हैं।

ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक:

  1. सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर CBSE 12th Result 2025’ के डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

  3. अब आपके सामने लॉगिन पेज खुलेगा।

  4. यहां अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

  5. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट प्रदर्शित हो जाएगा।

  6. छात्र चाहें तो रिजल्ट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड कर सुरक्षित रख सकते हैं।

CBSE ने छात्रों से अनुरोध किया है कि वे वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के चलते धैर्य बनाए रखें और बार-बार पेज को रिफ्रेश करने से बचें।

बोर्ड की ओर से जल्द ही टॉपर लिस्ट और स्ट्रीम वाइज आंकड़े भी जारी किए जाएंगे।

Related Articles