Operation Sindoor: भारत ने पाकिस्तान को घुसकर मारा, एयर स्ट्राइक में आतंकियों के 9 ठिकाने तबाह, 100 आतंकियों को जवानों ने मार गिराया

Operation Sindur: भारत में पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया है। देर रात भारत ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों के ठिकाने को जमींदोज कर दिया। खबर है कि 90 से ज्यादा आतंकियों को भारतीय सेना ने मार गिराया है। वहीं कई ठिकानों को तबाह कर दिया है। इस हमले को ऑपरेशन सिंदूर का नाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह तीनों सेना का जॉइंट ऑपरेशन था।

भारत के जांबाज जवानों ने पाकिस्तान के चार और POK के 5 ठिकानों को नेस्तनाबूत कर दिया है। भारत में जिन ठिकानों पर हमला किया है, उसमें बहावलपुर अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगभग 100 किलोमीटर दूर स्थित है। यह जैश ए मोहम्मद का मुख्यालय है, जिसे भारतीय सेवा ने ध्वस्त कर दिया है ।

मुरीदके यह आतंकी ठिकाना भारतीय बॉर्डर से 30 किलोमीटर दूर पर है और यहां भी लश्कर  का शिविर लगा था।

गुलपुर यह आतंकी ठिकाना राजौरी से 35 किलोमीटर दूर स्थित है। लश्कर कैंप सवाई यह आतंकी ठिकाना सीमा से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर है।

बिलाल कैंप जैश ए मोहम्मद का यह ठिकाना आतंकियों की सीमा पर भेजने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। कोटली LOC  से15 किलोमीटर दूर स्थित लश्कर का शिविर है। यहां 50 से अधिक आतंकियो की ट्रेनिंग चल रही थी। बरनाला कैंप की सीमा से 10 किलोमीटर की दूरी पर है।

सरजाल कैंप सांबा कठुआ के सामने इंटरनेशनल बॉर्डर से 8 किलोमीटर की दूरी पर जैश का प्रशिक्षण केंद्र है। महमूद कैंप यह हिजबुल मुजाहिदीन का प्रशिक्षण शिविर था और इंटरनेशनल बॉर्डर से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित था।

भारत की एयर स्ट्राइक के बाद रक्षा मंत्रालय ने अपना बयान जारी किया है। बताया गया है कि ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत भारतीय जवानों ने की है, जिसमें पाकिस्तान और पीओके में स्थित उन आतंकवादियों को निशाना बनाया गया जहां से भारत के खिलाफ आतंकी हमले की योजना बनाई जा रही थी।

आगे कहा गया है कि कुल मिलाकर नौ स्थानों को निशाना बनाया गया, इसमें स्पष्ट कहा गया है कि हमारा एक्शन गैर उकसावे वाला है, किसी भी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक भारत की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान आर्मी में हड़कंप है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close