झारखंड: चलती कार बीच सड़क पर धू धू कर जली, ड्राइवर जिंदा जला, मच गया…

Car hadsa: जमशेदपुर में एक बड़ा हादसा हो गया। चलती कर में भीषण आग लग गई, इस घटना में कार के अंदर बैठे ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के भाटिया पार्क के करीब की है।

जानकारी के मुताबिक कार के अंदर गैस सिलेंडर रखा हुआ था, जिसकी वजह से आग भयावह स्थिति में पहुंच गई। ड्राइवर की मौके पर ही जान चली गई। जानकारी के मुताबिक कार चालक कदमा मरीन ड्राइव की ओर जा रहा था।

इसी दौरान कर में भीषण आग लग गई। आगजनी इतनी भयावह थी कि ड्राइवर को कार से बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल पाया। इधर मॉर्निंग वॉक करने और ड्यूटी जाने वाले लोग तमाशबीन होकर पूरे घटनाक्रम को देखते रहे।

इसी बीच कदमा थाना की पुलिस और दमकल विभाग की टीम को खबर दी गई, लेकिन जब तक दमकल विभाग की टीम पहुंचती, तब तक आग में कर जलकर पूरी तरह से स्वाहा हो चुकी थी। शव की पहचान नहीं सकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close