झारखंड : बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर निशाना…डीजीपी नियुक्ति को बताया कानून का उल्लंघन

dgp-anurag-gupta-appointment-controversy

डीजीपी अनुराग गुप्ता की नियुक्ति पर सियासी घमासान, बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार को दी चेतावनी

रांची। झारखंड की सियासत एक बार फिर गर्मा गई है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने डीजीपी अनुराग गुप्ता की नियुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि अनुराग गुप्ता की नियुक्ति अखिल भारतीय सेवा अधिनियम का उल्लंघन है और केंद्र सरकार पहले ही इस पर आपत्ति दर्ज कर चुकी है।

मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार को केंद्र ने पत्राचार कर अनुराग गुप्ता को पद से हटाने का निर्देश दिया है, लेकिन इसके बावजूद हेमंत सरकार ने उन्हें डीजीपी बनाए रखा है। उन्होंने कहा कि इस समय पुलिस विभाग, एंटी करप्शन ब्यूरो और सीआईडी जैसी अहम इकाइयां एक नियमित डीजीपी के बिना संचालित हो रही हैं, जो प्रशासनिक दृष्टि से अत्यंत गंभीर स्थिति है।

बाबूलाल मरांडी ने पूर्व डीजीपी पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने दलालों के जरिए अवैध कोयला व्यापार को बढ़ावा दिया और यह कमाई मुख्यमंत्री तक पहुंचाई गई। चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनावों के दौरान अनुराग गुप्ता को हटाने का आदेश भी दिया था, बावजूद इसके सत्ता में आते ही उन्हें फिर से डीजीपी बना दिया गया।

मरांडी ने हेमंत सोरेन से आग्रह किया है कि वे इस संवैधानिक टकराव को खत्म करें और किसी योग्य, निष्पक्ष पुलिस अधिकारी को नियुक्त करें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण मिलता रहा, तो इसके गंभीर दुष्परिणाम भुगतने होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close