झारखंड की बेटियों का हॉकी में कमाल : सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम में 8 झारखंडी खिलाड़ियों का चयन, सिमडेगा की 6 बेटियों ने बढ़ाया मान!

Jharkhand's daughters excel in hockey: 8 Jharkhandi players selected in senior Indian women's hockey team, 6 daughters of Simdega have increased pride!

हॉकी इंडिया ने आगामी अंतर्राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिताओं के लिए सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम की 40 महिला हॉकी खिलाड़ियों के कोर ग्रुप बनाया है, इन 40 सदसायी कोर ग्रुप में सिमडेगा जिला के 06 सहित  झारखंड के 08 खिलाड़ी सामिल किए गए है।

सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के कोर ग्रुप में सामिल 40 खिलाड़ियों का हॉकी इंडिया का विशेष प्रशिक्षण शिविर के उपरांत इन्ही 40 मे से चयनित खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत के महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि  40 भारतीय महिला हॉकी टीम में  सिमडेगा जिला के 06 सहित झारखंड के 08 खिलाड़ी यानि कुल का  20% खिलाड़ी झारखंड के और उनमें से 15 प्रतिशत  सिमडेगा जिला की  है। जब कि भारत की कुल जनसंख्या का मात्र 0.042%  जनसंख्या सिमडेगा जिला  का है।

यदि हमारे हमारे पड़ोसी जिला सुंदरगढ़ ओडिसा जैसे हर 10 किलोमीटर में एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम की सुविधाएं मिल जाए तो भारतीय टीम को शत प्रतिशत खिलाड़ी देने की क्षमता रखता है हमारा सिमडेगा।

झारखंड के  इन 08 खिलाड़ियों में से 06 खिलाड़ी  सलीमा टेटे, संगीता कुमारी, ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका सोरेंग, महिमा टेटे और अंजना डुंगडुंग सिमडेगा जिला की तथा 02 खिलाड़ी निक्की प्रधान और अलबेला रानी टोप्पो खूंटी जिला की है। सलीमा टेटे और महिमा टेटे दोनो सगी बहन है ,

झारखंड के इतिहास में संभवत यह पहला अवसर जब दो सगी बहनों की जोड़ी एक साथ सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के कोर ग्रुप में सामिल है, अंजना डुंगडुंग की बड़ी बहन अलका डुंगडुंग भी पूर्व में जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी है ।

महिमा, अंजना और अलबेला रानी को पहली बार सीनियर भारतीय टीम के कोर ग्रुप में सामिल किया गया है, जबकि निक्की, सलीमा,संगीता,ब्यूटी और दीपिका सोरेंग पूर्व से ही कोर ग्रुप में थी, वैसे महिमा टेटे पूर्व में जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम का हिस्सा रह चुकी है।

झारखंड के 08 महिला खिलाडियों को एक साथ सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम कोर ग्रुप में  सामिल किए जाने पर हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार,हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष  मनोज कोनबेगी,

पंखरासियूस टोप्पो, सुनील तिर्की, कमलेश मांझी, एल्शन किड़ो, बसंत बा,वेद प्रकाश, तारिणी कुमारी,कुबूल भेंगरा,करिश्मा परवार,प्रतिमा तिर्की, बलबीर प्रसाद, रोहित बेसरा, फादर बेनेफिक कुजूर, फादर पौलूस बागे, टिंटूस बड़ा सहित हॉकी सिमडेगा और जिला खेलकूद  विभाग के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई और शुभकामना दी है।

Related Articles

close